Self dependence importance

क्यों जरूरी है महिलाओं को आत्मनिर्भर होना

हमेशा से पुरुषो को यह सिखाया जाता है कि उनका आत्मनिर्भर होना कितना आवश्यक है क्योंकि भविष्य में उन्हें अपने परिवार का पालन पोषण करना है। परंतु लड़कियों को बचपन से यही सिखाया जाता है कि उनका कर्तव्य केवल अपने परिवार का ध्यान रखना और घर का काम करना है।

इसी सोच के साथ लड़कियों ने भी अपने आगे बढ़ने के सपने को खत्म करना सीख लिया। परंतु अब वक्त के साथ महिलाओं ने भी आगे बढ़ना सीख लिया है। अब वे भी अपने आत्मनिर्भर होने का महत्व समझ रही है। हम बता रहे है कुछ ऐसे कारण जिसके लिए महिलाओं का आत्मनिर्भर होना आवश्यक है।

बढ़ता है आत्मविश्वास

यदि कोई ऐसी खूबी जो महिलाओं में हमेशा से नही होती वो है आत्मविश्वास। अपने पर भरोसा करना उन्हें कभी सिखाया ही नही जाता। उन्हें हमेशा यही बताया जाता है कि वह पुरुषो से कम है और वो शारीरिक और मानसिक रूप से पुरुषो की बराबरी नहीं कर सकती हैं। शिक्षा और आर्थिक रूप से मजबूत होने के साथ ही एक महिला आत्मनिर्भर हो सकती है।

समाज और परिवार द्वारा सम्मान

किसी भी समाज में महिलाओं को वो सम्मान नही मिला है जिसकी वे हकदार है। उन्हें उनकी काबिलियत के अनुसार श्रेय नही मिलता। यदि वे आत्मनिर्भर होती है तो उनके परिवार के साथ साथ समाज में भी उन्हें सम्मान मिलता है। एक आत्मविश्वास से पूर्ण महिला अपने सम्मान की रक्षा करना जानती है।

अन्य महिलाओं के लिए एक उदहारण बनना

एक सशक्त और आत्मनिर्भर महिला अन्य महिलाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत साबित हो सकती है। एक आत्मनिर्भर महिला किसी बालिका के लिए उदाहरण बन सकती है। परिवार और समाज के लोग भी लड़कियो को आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करेंगे। आत्मविश्वास से पूर्ण एक महिला अपने परिवार और बच्चो को नज़र में भी हमेशा एक सशक्त बनी रहती है।

अत्याचार के खिलाफ लड़ने की शक्ति

वर्षो से महिलाएं अपने घर, ससुराल में, या दफ्तर में अत्याचार का शिकार होती आ रही है। आर्थिक रूप से मजबूत न होने कारण वे ये अत्याचार सहती रहती है। परंतु एक आत्मनिर्भर महिला को अपने सभी अधिकारों का ज्ञान होता है जिससे वे अपने खिलाफ हो रहे अत्याचार से लड़ सकती है। अपने भावनात्मक और आर्थिक रूप से भी वे मजबूत होती है।

Benifits of financial independence

इस बात से यही साबित होता है की एक महिला के लिए अपने जीवन में आत्मनिर्भर होना कितना आवश्यक है जिसके साथ ही वह अपने परिवार और समाज में पूरे सम्मान के साथ जी सकती है।

बदलते दौर और बढ़ती महंगाई में बेहतर जीवन (Better Life) जीने के लिए यह जरूरी है कि घर के हर वो सदस्‍य आर्थिक रूप से आत्‍मनिर्भर (Financial Independence) हों जो शारीरिक रूप से सक्षम हैं. दरअसल, जब आप फाइनेंशियली इंडिपेंडेंट होते हैं तो अपने लिए एक बेहतर जीवन चुनने में आसानी होती है. महिलाओं (Women) के लिए भी ये ही नियम लागू होता है. दरअसल, भारत में कई ऐसी महिलाएं हैं जो एक कुशल गृहिणी और मां तो हैं लेकिन इन सबके के बदले उन्‍हें अपने करियर से हाथ धोना पड़ा. कई महिलाएं तो पढ़ी लिखी हैं लेकिन मेटरनिटी लीव के बाद कभी ऑफिस ज्‍वाइन ही नहीं कर पाईं और इस वजह से उनका बना हुआ करियर भी खत्‍म हो जाता है.ऐसी महिलाओं के लिए बाद में कई तरह की दिक्‍कतें आने लगती हैं और उन्‍हें समस्‍याओं से उबरने का मौका ही नहीं मिल पाता. तो आइए आज हम आपको बताते हैं कि महिलाओं के लिए आर्थिक रूप से आत्‍मनिर्भर होना क्‍यों जरूरी है और इसके क्‍या फायदे होते हैं.

बढ़ता है आत्मविश्वासजब महिलाएं आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर होती हैं तो उनमें अधिक आत्मविश्वास होता है. यह आत्मविश्वास उन्हें जीवन में आगे बढ़ने के लिए हर क्षेत्र में प्रोत्साहित करता है. यही नहीं, वो अपने परिवार और बच्‍चे के भविष्‍य के लिए बेहतर विकल्‍प ढूंढने और निर्णय लेने में सक्षम होती हैं.

्या पर्याप्त नींद नहीं नहीं मिलने पर सेहत पर पड़ता है असर।

अक्सर काम के दबाव या व्यस्त लाइफस्टाइल के चलते लोग अपनी नींद से समझोता करने लगते हैं। जिसके चलते सेहत से जुड़ी कई प्रकार की परेशानियां भी होने लगती हैं। इसलिए हेल्थ एक्सपर्ट्स द्वारा हर एक व्यक्ति को कम से कम 7 से 8 घंटे की नींद लेना जरूरी बताया गया है।

वहीं कम नींद आने के कई अन्य कारण भी हो सकते हैं; जिसमें डिप्रेशन, ब्लड प्रेशर के मरीज आदि भी शामिल हैं।

वहीं दूसरी ओर जो लोग अधिक समय तक कंप्यूटर या लैपटॉप पर काम करते हैं तो उन लोगों को भी पर्याप्त मात्रा में नींद नहीं मिल पाती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कम नींद के कारण आपके व्‍यवहार में कुछ अजीबो गरीब बदलाव भी देखने को मिलते हैं। जी हां कुछ ऐसे बदलाव जिन्हें सुनकर शायद आप कुछ देर के लिए हैरान भी हो सकते हैं। आइए जानते हैं कम नींद के कारण आपके व्‍यवहार में क्या बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं।

नींद की कमी के कारण सेहत पर होने वाले प्रभाव

  • हर समय थकान महसूस होना।
  • स्वभाव में चिड़चिड़ापन होना।
  • काम में मन लगना व आलस आना।
  • शरीर में कमजोरी महसूस होना।
  • ब्रेन स्ट्रोक का खतरा बढ़ना।
  • अधिक तनाव महसूस होना।

क्या नींद की कमी से आप ho सकती हैं स्वार्थी

हाल ही में नींद पर हुए कुछ अध्ययनों में यह बात साबित हुई है की नींद की कमी के चलते आप स्वार्थी भी बन सकते हैं। दरअसल कैलिफोर्निया यूनिवर्सिटी के शोधकर्तों ने नींद की कमी पर एक रिपोर्ट साझा की है। जिसमें शोधकर्ताओं के अनुसार जो लोग पर्याप्त मात्रा नहीं लेते हैं उनमें कई तरह के बदलाव देखने को मिलते हैं और इन्हीं बदलावों में से एक है स्वार्थी होना।

शोधकर्ताओं के अनुसार ऐसे लोग बस अपने बारे में ही सोचते हैं वह न तो दूसरों से अधिक मिलना-जुलना पसंद करते हैं और न ही दूसरे लोगों की मदद करना चाहते हैं। वहीं दूसरी ओर इस अध्ययन से जुड़े प्रोफेसर मैथ्यू वॉकर बताते हैं कि आप जितनी कम नींद लेते हैं। आप उतने ही कम सामाजिक होने लगते हैं और आप धीरे-धीरे स्वार्थी भी बनने लगते हैं। इसलिए पर्याप्त मात्रा में नींद लेना आपकी सेहत के लिए बहुत जरूरी माना जाता है।

वहीं बात अगर अच्छी और पर्याप्त मात्रा में नींद लाने के उपायों के बारे में की जाए तो उसके लिए आप हमेशा सोने से पहले किसी बात का तनाव न लें साथ ही रात में ज्यादा हैवी डिनर से भी बचें। इसके अलावा आप रोजाना कुछ देर के लिए एक्सरसाइज जरूर करें क्योंकि ऐसा करने से आपका दिमाग भी तरोताजा महसूस करेगा और आपको अच्छी नींद आने में भी मदद मिलेगी।

च्छी नींद आने के उपाय

  1. रात को सोने से पहले गर्म दूध पीना नींद आने का आसान उपाय है। बादाम का दूध कैल्शियम का एक उत्कृष्ट स्रोत है, जिससे मस्तिष्क को मेलाटोनिन (वह हार्मोन जो निद्रावस्था /जागृतवस्था चक्र को नियंत्रित करने में मदद करता है) के निर्माण में मदद मिलती है।
  2. कोल्ड प्रेस्ड कार्बनिक तिल के तेल को अपने पैरों के तलवों पर लगा कर रगड़ें, इससे पहले कि आप आराम से सुखपूर्वक चादर ओढ़ कर आराम करने जाएं (सूती मोज़े पैरों पर चढ़ा लें, ताकि आपकी चादर पर तेल न लगे)।
  3. 3 ग्राम ताजा पुदीने के पत्ते या 1.5 ग्राम पुदीने के सूखे पाउडर को 1 कप पानी में 15-20 मिनट के लिए उबालें।
  4. रात को सोते समय 1 चम्मच शहद के साथ गुनगुना लें। एक कटे हुए केले पर 1 चम्मच जीरा छिड़कें। रात को नियमित रूप से खाएं।
  5. प्राणायाम, व्यायाम, योग और ध्यान आपके मन को विश्राम देने और अच्छी नींद लाने का एक बेहतरीन तरीका है!
Design a site like this with WordPress.com
Get started